रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को मिले भारत रत्न

इगलास। पींजरी पैंठ पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यालय पर किसानों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा हम पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर सरकार का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न क्यों नहीं दे रही। जबकि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। उन्हीं की बदौलत जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिला। 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया। चौधरी साहब ने ही कृषि को आयकर से बाहर रखने, किसानों को जोत बही दिलाने, नहर पटरी पर चलने पर जुर्माना वसूलने का ब्रिटिश कानून खत्म करने, उपज की अंतरराज्यीय आवाजाही पर रोक हटाने जैसे शानदार काम किए। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। बैठक में बलबीर सिंह, राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, पुनीत शर्मा, भंवर सिंह, रूपेंद्र जैन, सुग्रीव सागर आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!