रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बालिकाओं ने स्वयं को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

इगलास। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। बालिकाओं ने अपने विचार साझा करने के साथ स्वयं को सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया। चेतन शर्मा ने कहा कि आज बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षित वातावरण और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। कोमल ने लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं पर चर्चा की। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना ही इस दिवस का उद्देश्य है। इस अवसर पर नितिका शर्मा, पारुल, बेबी, पूनम, कविता, पलक, दामिनी, आलिया, सोनम, नाजिया थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!