रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर बांटी मिठाई

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती को जनशताब्दी संकल्प दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी और सादगी की जीवंत प्रतिमूर्ति थे। उनका चिरपरिचित नारा था अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो पग-पग पर अड़ना सीखो, जीना है तो मरना सीखो। उनका पूरा जीवन संघर्ष की मिसाल रहा था। वह राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रबल पक्षधर व प्रचारक भी थे। उन्हें भारत रत्न देने पर सरकार की प्रशंसा करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर राजकुमार चित्तौड़िया, अजय नंदवंशी, विजय कुमार, खिलौनी कुमार, गोलू मिश्रा, मूलचंद सविता, लोकेश चित्तौड़िया, रोहित कुमार, सूरज, पवन, रमण, दिनेश कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!