चंडौस: कोर्ट से लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पांच वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
चंडौस। स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे पांच गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए सभी आरोपी कोर्ट में विचाराधीन अलग-अलग मामलों में तारीखों पर पेश नहीं हो रहे थे।
इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर इन वांछितों की धरपकड़ की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एलमपुरा गांव निवासी राजेश उर्फ राजू व बिट्टू और जहराना गांव निवासी मनोज, सोनू व फत्ते शामिल हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि ये पांचों आरोपी काफी समय से अदालत में उपस्थित न होकर कानून से आंखमिचौली खेल रहे थे। बुधवार को सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पांचों वारंटियों को दबोच लिया गया, जिन्हें वैधानिक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।