रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ

इगलास। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर कस्बा वासियों का इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार सहयोगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भगवा रंग में रंगी इलेक्ट्रिक बस पहले गांव ताहरपुर तक चलाई जाती थी। अब बस को इगलास तक चलाया जाएगा। विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय से इगलास तक इलेक्ट्रिक बस चलाए जाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। इसके लिए उन्होंने अथक प्रयास किए थे। अब क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय का आवगमन सुकून भरा रहेगा। इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल, अंकित चौधरी, अनिल बंसल, अजय ठाकुर, अजय गुप्ता, जीतू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!