रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में हुई मौत, साथी घायल

हरदुआगंज के आफत नगला के पास हुआ हादसा

दादों। क़स्बा के पूर्व प्रधान की शनिवार को हरदुआगंज के आफत नगला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार कस्बा के पूर्व प्रधान कुमरपाल सिंह शनिवार को गांव के ही साथी तोड़ी सिंह के साथ किसी जरूरी काम से बाइक से अलीगढ़ गए थे। जहां से दोपहर को दोनों कस्बा लौट रहे थे। तभी हरदुआगंज क्षेत्र में आफत नगला के पास पीछे से तेज गति से आ रहे दूध के कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने 65 वर्षीय पूर्व प्रधान को मृत घोषित कर दिया, वहीं उनके साथी का इलाज चल रहा है।उधर हादसे की खबर पाते ही परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। मृतक कुमरपाल दादों के दो बार प्रधान रह चुके हैं, जबकि वर्तमान में उनका बेटा संजू यादव दादों के भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी पर शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह भी पूर्व प्रधान के घर पर पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!