रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मंगलायतन विश्वविद्यालय में लगा रोजगार मेला, 641 का चयन

मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला (जॉब फेयर) का आयोजन किया गया। इस मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कंपनियों ने योग्यता के आधार पर 641 विद्यार्थियों का चयन किया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने फीता खोलकर किया। उन्होंने कहा मंविवि का उद्देश्य सिर्फ डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग्यता के अनुसार अपना करियर चुनकर श्रेष्ठता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। रोजगार मेले को अभ्यर्थियों के करियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धि इंफोनेट के डायरेक्टर रितेश गोयल ने कहा कि आज के बदलते युग में अवधारणाओं से निकलने की जरूरत है। कंपनियों का परिचय देते हुए बताया कि प्रतिस्पर्धा के दौर में जॉब की कोई कमी नहीं है, लेकिन जॉब के लिए स्वयं को सिद्ध करने की आवश्यकता है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत ने शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डा. अर्शी मलिक व प्रभारी डा. विपिन कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. आरके शर्मा, प्रो. सिद्धार्थ जैन, डा. पूनम रानी, डा. सुजीत महापात्रा, डा. संतोष गौतम, राहुल देव, रामगोपाल सिंह, डा. पवन कुमार, रामानंद मिश्रा, डा. शालू अग्रवाल, श्वेता भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

अभ्यार्थियों में दिखा गजब का उत्साह

रोजगार मेले में पेटीएम, जस्ट डायल, एक्सिस बैंक, ओकाया पावर, पुखराज हेल्थ केयर, थ्री आई इंफोटेक, उज्जीवन बैंक, सोनाटा, एचडीबी, गुडियर आदि निजी सेक्टर की नामी कंपनियों व संस्थाओं ने भाग लिया। सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें साक्षात्कार के लिए स्टाॅलों पर लगी हुई थी। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी अभ्यर्थियों के तकनीकी ज्ञान, व्यक्तित्व और संवाद कौशल की सराहना की। विशेष बात यह रही कि मेले में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ स्थानीय युवाओं को भी योग्यता दिखाने का अवसर मिला।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!