रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पत्नी को भगा ले गया मित्र

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसके यहां विष्णु पुत्र प्रेमचंद्र मीणा का आना-जाना था। उसकी पत्नी को विष्णु पुत्र प्रेमचंद्र मीना विगत 12 जून की रात्रि को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। पत्नी को लेकर जाने में मुकेश व मनोज ने भी सहयोग किया है। यह लोग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पत्नी घर में रखे पांच हजार रुपये व जेवर भी अपने साथ ले गई है। काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया है।

घर में घुसकर की मारपीट

इगलास कोतवाली क्षेत्र की बहादुरपुर चौकी के गांव उडंबरा निवासी जयपाल सिंह पुत्र मान सिंह का कहना है कि गांव के रीतेश व विनोद कुमार पुत्रगण नबाब सिंह, नबाब सिंह पुत्र हुकम सिंह, हिमांशु पुत्र विनोद, पिंकी पत्नी विनोद, डोली पत्नी रीतेश व हिमानी पुत्र विनोद कुमार ने नाली के पानी के विवाद को लेकर कहासुनी की। इसके बाद एक राय होकर घर में घुस आए। घर में वादी और उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट की। शोर होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!