रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गार्ड ऑफ आनर व टेंट पिचिंग का दिया प्रशिक्षण

इगलास। आठ यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में मंगलायतन विश्वविद्यालय में 32वें वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सोमवार को कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर गार्ड आफ आनर, टेंट पिचिंग, फायरिंग का प्रशिक्षण लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में चयन हेतु समूह गीत, नृत्य, लोक नृत्य, लोकगीत आदि प्रतियोगिता कराई गई। अधिकारी सुरक्षा चौधरी ने महिला सशक्तिकरण पर सार्थक व्याख्यानदिया। कैंप कमांडेंट कर्नल अजय लूबां ने मौसम को देखते हुए डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस एवं तरल पेय की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अमर त्यागी, मुकेश कुमार, नरेंद्र नेगी सहितएनसीसी अधिकारी, सैनिक वपीआई मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!