रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हुर्सेना में आग से चार किसानों के बिटोरे जलकर हुए राख

गभाना। क्षेत्र के गांव हुर्सेना में अज्ञात कारणों से किसानों के रखे बिटाेरों में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक चार किसानों के बिटोरे जलकर राख हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार हुर्सेना में गांव के बाहर खाली स्थान पर किसानों ने अपने बुर्जी व बिटोरे रख रखे हैं। रविवार शाम को अचानक से बिटोरों में आग लग गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। जिस पर ग्रामीणों ने सूचना इलाका पुलिस व गभाना फायर स्टेशन को दे दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक गांव के किसान देवराज सिंह, पूरन सिंह, मदनलाल व नरसिंह पाल सिंह के बिटोरे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बिटोरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से चिंगारी निकलने से आग लगने की संभावना जताई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!