रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कुलपति ने किया रामगोपाल सिंह की पुस्तक का विमोचन

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रामगोपाल सिंह की पुस्तक नोवल ड्रग डिलीवरी सिस्टम का विमोचन कुलपति प्रो. पीके दशोरा, प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी ने किया। उन्होंने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

पुस्तक के लेखक और विश्वविद्यालय के बीफार्मा विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत रामगोपाल सिंह ने बताया कि यह पुस्तक बीफार्मा करने वाले विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम के आधार पर बनाई गई है। लेखन में डा. जितेंद्र गुप्ता, डा. रीना गुप्ता, डा. संध्या का सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थियों को दवाओं के सूक्ष्म कणों को परिवर्तित करने की नई तकनीक के संबंध में ज्ञान वर्धन होगा। जिससे विद्यार्थियों को प्रयोगशाला की गतिविधियों में नई तकनीकी का प्रयोग करने में आसानी होगी और दवाओं के थेराप्यूटिक्स लेवल को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!