घर-घर पूजे गए गोवर्धन महाराज…
गभाना। नगर समेत क्षेत्रभर में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। घर-घर गोवर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर भक्तों ने पूजन ने उसकी पूजा-अर्चना के साथ ही परिक्रमा वभजन-कीर्तन करने के बाद अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया।
मंदिरों में भी अन्नकूट के प्रसाद के वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं क्षेत्र की ओगर नगला राजू समेत विभिन्न गोशालाओं में काफी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहां भक्तों ने गोवंशों की पूजा-अर्चना करने के साथ ही उन्हें गुड़, चना व हरा चारा खिलाया।
कस्बा के श्री कामेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन दुर्गा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर में भी गोवर्धन की आकृति तैयार कर पूजा-अर्चना की गई, बाद में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन


