रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने पिता पर जानलेवा हमले के आरोपी बेटा को भेजा जेल

पिसावा। थाना पुलिस ने बलरामपुर में पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि बीती 31 अक्टूबर को गांव बलरामपुर में रघुराज सिंह के साथ उनके बेटा धर्मेद्र ने किसी बात को लेकर फावड़ा से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में गांव के ही अजय कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को उन्होंने एसआई सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त फावड़ा बरामद हुआ है।  जिसे जेल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!