रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

गभाना। नगर समेत क्षेत्रभर में शुक्रवार को वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती पूरे उल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

नगर के महाराणा प्रताप युवा संगठन के बैनरतले तहसील तिराहे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह के पौत्र विजय सिंह पप्पू व राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह के पुत्र नीशू ठाकुर ने फीता काटकर व महाराणा प्रताप के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक महान वीर वपराक्रमी थे। जिन्होंने अपने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दी। उन्होंने घास की रोटी को खाना स्वीकार किया, लेकिन मुगलों की अधीनता को स्वीकार नहीं किया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में युवाओं ने हाथों में भगवा झंडा लेकर डीजे पर चल रहे देश-भक्ति से ओत-प्रोत गानों पर युवा झूमते हुए और नारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा जीटी रोड, लाखा बाजार, रामपुर आदि स्थानों पर भ्रमण करते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर योगेश ठाकुर, विवेक कुमार सिंह, रिंकेश ठाकुर, मुनेंद्र सिंह, भोला ठाकुर, अक्की सिंह, मानवेंद्र सिंह, कपिल ठाकुर, भानू ठाकुर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!