रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

गभाना। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान उनके बताए गए मार्ग पर चलने तथा देश व समाज की सेवा करने का संकल्प लिया गया।

सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में भी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने महाराणा प्रताप के छविचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार, पूजा सिंह, नेहा सिंह, संतोष कुमार, केंद्रपाल सिंह, सचिन कुमार सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़, गजेंद्र शर्मा, करन कुमार, भावना चौहान, तनु चौहान, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में प्रधानाचार्य शिवकांत रावत के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्रों ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां पर हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह राघव, करन माहौर, हरेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, अजय सिंह, राजकुमार कुशवाह, श्याम सिंह, सुनीता गौड़, रजनी शर्मा, रूबी सिंह, उर्मिला सिंह, गीतांजली आदि मौजूद रहे।कस्बा के सरस्वती पब्लिक स्कूल में भी महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां प्रधाचार्य कुलदीप सिंह, रमा सिंह, योगेश पालीवाल, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, कुसुम देवी, सोमवती गुप्ता, रवि कुमार,अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, हेमा सिंह, नीतू सिंह, सौम्या सिंह, सुमन, आरती, रितु, स्वाती सिंह,मुस्कान, दीक्षा,मंजू देवी, देवेन्द्र सिंह,गरिमा सिंह एकता सिंह सपना जादौन आदि मौजूद रहे। दौरऊ में रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में भी प्रधानाचार्या दीपमाला जादौंन के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

error: Content is protected !!