रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हिंदी भाषा नहीं हमारी पहचान है

इगलास। हिंदी भाषा के महत्व को समझाने और इसके संवर्धन के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर संगोष्टी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा पर अपने विचार साझा किए।

एनएसएस की समन्वयक डा. पूनम रानी ने हिंदी की प्रगति, साहित्यिक योगदान और वैश्वीकरण के इस दौर में हिंदी की भूमिका पर चर्चा करते हुए अपने अनुभवों और चिंताओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा नहीं, हमारी पहचान है। कार्यक्रम अधिकारी डा. सोनी सिंह ने हिंदी भाषा के संरक्षण और विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए, हिंदी भाषा को समर्पित होने का आग्रह किया। संगोष्ठी का समापन डा. मनोज वाष्र्णेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने हिंदी को नई दिशा देने और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी लव मित्तल, डा. सौरभ मिश्रा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!