रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

काॅलोनी में जलभराव से ग्रामीण परेशान, किया प्रदर्शन

इगलास। क्षेत्र में हुई बारिश के कारण नाले का जल स्तर बढ़ गया है। जिसके चलते नाला ओवरफ्लो हो गया और रामनगर कालोनी में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव स्थानीय निवासियों के लिए परेशानियों का कारण बना है और इससे दैनिक जीवन को भी अस्त-व्यस्त हो गया है। समस्या का समाधान न होने पर शनिवार को लोगों ने रोड जाम करके प्रदर्शन किया।

पिछेल तीन दिनों से हुई बारिश के चलते कस्बा के गौंड़ा मार्ग व बरसाती नाले के मध्य स्थित रामनगर कालोनी में जलप्लावित हो गई। आक्रोशित महिला, बालक व पुरुषों ने शनिवार की सुबह गौंडा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज दानवीर सिंह ने लोगों को समझाया। लेकिन लोग समस्या का समाधान न होने तक कुछ जाम खोलने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। लोगों का कहना है कि घरों के सामने रास्ते में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। कुछ घरों में भी पानी भर हुआ है और लोग घरों में कैद हो गए हैं। अगर समय रहते व्यवस्था न हुई तो मकान भी गिर सकते हैं। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी का कहना है कि समस्या गंभीर है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी को त्वरित एवं आवश्यक समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं। समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!