युवक की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
गभाना। दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर गांव चुआवली के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक को उपचार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चुआवली निवासी 25 भूपेंद्र कुमार पुत्र बनी सिंह मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार की देर शाम को वह घर से घूमने के लिए गया था। तभी गांव के पास से गुजर रही दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पार अचानक से किसी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने उसे आनन-फानन में एबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर देर रात में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन


