रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चारागाह की भूमि में बना लिया अवैध रूप से कमरा, रिपोर्ट दर्ज

चंडौस। क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर में एक युवक ने चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए उस पर कमरे का निर्माण कर लिया। आरोप है कि सात माह पूर्व भी आरोपी ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए पक्का निर्माण कर लिया था।

हल्का लेखपाल मुकेश कुमार ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रामपुर-शाहपुर में गाटा संख्या 111 की भूमि सरकारी अभिलेखों में चारागाह के रूप में दर्ज हैे। उक्त भूमि पर गांव के ही अरफीन पुत्र अल्ला महर ने कब्जा करते हुए कमरा बना लिया। आरोप है कि सात माह पूर्व भी उक्त युवक ने चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए निर्माण कार्य कर लिया था। जिसे उनके द्वारा हटवाया गया था। पुलिस ने हल्का लेखपाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!