रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एनएसएस शिविर में स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को बताया शिक्षा का महत्व

गभाना। कस्बा के मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन शनिवार को स्वयंसेविकाओं ने मढ़ौला-कटरा गांव में जाकर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी डा. रामवीर सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डा. कालूरामव डा. नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में अवगत कराया। उन्होंने मौजूदा माता-पिता से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की अपील की। दूसरे सत्र में हुई बौद्धिक गोष्ठी में डा. संजय सिंह ने महामारीव उसके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्या डा. अनीता रानी राठौर, डा. वीरेंद्र कुमार, डा. रामेंद्र रमण शर्मा, डा. सरिता रानी, डा. दीपशिखा, डा. दीपक अग्रवाल, डा. संदीप गुप्ता, डा. अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!