रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शादी की वर्षगांठ पर युवक की मौत

बेसवां। शादी की पहली वर्षगांठ पर कस्बा निवासी युवक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक पत्नी के साथ हास्पीटल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने गया था। युवक की मौत से स्वजन का बुरा हाल है।

कस्बा के गली ब्राह्मण निवासी शिशुपाल के 31 वर्षीय दिनेश उर्फ दीपू दिल्ली के एक निजी शिक्षण संस्था में नौकरी करता था। युवक ने एक माह पहले पैर का आपरेशन कराया था। मंगलवार की रात्रि करीब आठ बजे पत्नी अर्चना के साथ दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने गया था।हास्पीटल से निकलने के दौरान युवक की अचानक तबियत खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए।स्वजन उसे एस्कार्टहास्पीटल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। डाक्टर ने मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया है।

विदित रहे कि दिनेश की शादी तीन मई 2022 को अर्चना के साथ हुई थी। शादी की वर्षगांठ से कुछ घंटे पहले युवक की मृत्यु हो जाने से स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक माता-पिता की अकेला बेटा था, इससे छोटी तीन बहन ममता, कोमल व कंचन है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!