रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन की ओर से 29 वां कन्यादान लेने के उपलक्ष्य में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

गभाना। क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में रविवार को कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन की ओर से 29 वां कन्यादान लेने के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें रक्तवीरों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक बार रक्तदान करके जहां कई जरूरमंद लोगों की जान को बचाया जा सकता है। वहीं खुद को भी विभिन्न बीमारियों से दूर रखा जा सकता है। दूसरे लोगों को जीवन देने से बड़ा कोई और धर्म नहीं हो सकता है। ऐसे पुनीत कार्य के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए और तीन माह में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। शिविर में महिलाओं व युवतियों समेत कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया। जिन्हें संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में जेडी रक्तकोष टीम के अलावा संजय कुमार, प्रवीन शर्मा, लोकेंद्र कश्यप बंटी, कपिल कुमार, वंदना शर्मा, मदनलाल शर्मा, विनय कुमार, सुनील, विपिन, अमन, सीमा, दुष्यंत, यशवीर, अनामिका कुमारी, बलवीर, जितेंद्र, अजय, मदनमोहन, संजय, लेखराज, आरिफ, नसीम आदि का सहयोग रहा।

 

चितिंत मां के चेहरे पर छलका नूर, कन्यादान सुगमंगल फाउंडेशन बना मददगार

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!