रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चितिंत मां के चेहरे पर छलका नूर, कन्यादान सुगमंगल फाउंडेशन बना मददगार

- संस्था 28 गरीब कन्याओं की करा चुकी है शादी, 29 वीं बेटी के कन्यादान को किया सहयोग

गभाना। भारत एक ऐसा देश है जो अपनी संस्कृति, अपने रीति रिवाजों के लिए जाना जाता है। हमारे देश की भी भूमि को ”भारत माता” कहा जाता है। लेकिन आज के बदलते भौतिकवादी युग में भी कुछ लोग बेटियों को बोझ समझते हैं। अपनी छोटी मानसिकता के चलते बेटियों को कोख में ही मार देना उचित समझते हैं। भारत के कुछ पिछड़े राज्य की बात करें तो वहां बेटियों को जन्म लेने से पहले ही मौत की सजा सुना दी जाती है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि मां-बाप बेटी के विवाह की चिंता के चलते एेसा गलत कदम उठाने पर विवश हो जाते हैं। ऐसे मजबूर मां-बाप की चिंता को देखते हुए अलीगढ़ में सीमा पर तैनात एक जवान ने संस्था का गठन किया है। इस संस्था ने निर्धन व अनाथ कन्याओं के विवाह का जिम्मा उठाया है। संस्था अब तक निर्धन कन्या के विवाह की पूरी जिम्मेदारी उठाकर 28 कन्याओं के हाथ पीले करा चुकी हैं। जबकि रविवार को 29 वीं बेटी के हाथ पीले कराने के लिए सहयोग किया है।पिता का साया उठने पर अभिभावक बनी संस्था

अकराबाद क्षेत्र के गांव जिरौली हीरासिंह में एक बेटी की 17 फरवरी को शादी होनी हैं। बेटी के ऊपर से पिता का साया उठ चुका हैं, जबकि मां दिव्यांग हैं। मां ने बेटी की तो शादी तो तय कर दी, लेकिन उसके हाथ पीले कैसे कर पाएंगी, उन्हें यह चिंता सताने लगी। जब एक मां की पीढ़ा कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन के सदस्याओं को हुई तो वह विटिया के अभिभावक बनकर अपना फर्ज निभाने के लिए निकल पड़े। रविवार को संस्था के सदस्यों ने बेटी के घर पहुंचकर घरेलू प्रयोग में आने वाला व विवाह संबंधी जरूरी सामान पहुंचाया। बेटी के शादी का सामान पाकर मां की आंखें खुशी से छलक उठी।संस्था के अध्यक्ष कैप्टन दुष्यंत सिंह ने पुणे में ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद बेटी व उसके परिजनों से वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता कर शुभकामनाएं दी। वहीं संस्था की इस सराहनीय पहल की ग्रामीणों ने जमकर तारीफ करते सदस्यों का फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय चौधरी, ठा. धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह प्रधान जिरौली हीरासिंह, अमित गोयल, प्रवीन शर्मा, लोकेंद्र कश्यप बंटी, नितिन वर्मा, सचिन सारस्वत, अमित शर्मा, दुर्गेश गोयल, कपिल कुमार, मनोज बघेल, दीपक वर्मा, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन की ओर से 29 वां कन्यादान लेने के उपलक्ष्य में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!