साथा चीनी मिल में बंदरों द्वारा 30 लाख की चीनी के खाने के मामले में हो उच्चस्तरीय जांच- कृष्णा ठाकुर
- भाकियू भानू गुट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
गभाना। साथा चीनी मिल में 30 लाख की चीनी को बंदरों के खाने के मामले में सोमवार को भाकियू भानू गुट के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित तहसील मुख्याल पर पहुंचे। उन्होंने नायब तहसीदार को अजेंद्र तौमर को दिए ज्ञापन में कहा कि अलीगढ़ मंडल में इकलौती साथा चीनी मिल है, जो कि पिछले तीन सालों से बंद पड़ी हुई। विगत 29 फरवरी को शासनस्तर कराई गई ऑडिट में अधिकारियों चीनी मिल में 1538 कुंतल चीनी उपलब्ध मिली। लेकिन ठीक एक माह बाद ही 31 मार्च को फिर की गई ऑडिट में चीनी मिल में महज 401 कुंतल ही चीनी मिली। ऑडिट अधिकारियों ने जब मिल के जिम्मेदारों लोगों से गायब चीनी के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बंदरों द्वारा चीनी खाए जाने की बात कहीं। जबकि इतने कम समय में बंदरों द्वारा 1137 कुंतल चीनी को खा जाने की बात हास्यपद है। मामले में उच्चाधिकारियों ने जांच के नाम पर केवल गोदाम कीपर को निलंबित कर इतने बड़े भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया है। उनका आरोप है कि मिल में शीरा का भी घोटाला बड़े पैमाने पर रहा है, जबकि मिल प्रबंधन शीरा घोटाले के मामले को छुपाए हुए बैठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई व वसूली करने की मांग की है।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल सुमन, रोहित ठाकुर, नितेश जादौन, सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री श्रवण बघेल, गोविल सिंह जादौंन, भगवान दास चौहान, तहसील अध्यक्ष दीपक ठाकुर, राजकुमार सिंह, सैनी सिंह, डा. बलजीत चौधरी, राजकुमार सिंह, सुधीर ठाकुर, राजेश कुमार, छोटे लाल, कौशल किशोर, सत्यप्रकाश, जुगेंद्र सिंह, डैनी ठाकुर, मोनू कुमार, भूरा ठाकुर, सचिन शर्मा, अवतार सिंह, सैनी सिंह, खुशवेनदर सिंह, खैम सिंह राघव, विचित्र ठाकुर, संजय कुमार, राहुल सिंह, हरेंद्र चौधरी, डा. अविनाश, सचिन सारस्वत, विशेष चौहान आदि मौजूद रहे।