लोडर टेंपो ने सवारियों के टेंपो में मारी टक्कर, आधा दर्ज सवारियां घायल
लोधा। रोरावर क्षेत्र में शाहपुर कुतुब चौकी के पास सवारियों से भरे टेंपों में लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में अाधार दर्जन सवारियां घायल हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के संगम विहार निवासी सलमान अपने परिजनों के साथ हाथरस के गांव गिजरौला में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने सूतमील चौराहे से टेंपो किराए पर आगरा रोड जा रहे थे। 
तभी रोरावर क्षेत्र में शाहपुर कुतुब चौकी के पास सामने से आ रहे लोडर टेंपो ने टेंपों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार शवाना, सलमान, परवीन पत्नी शाहबुद्दीन, मुबारक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बडी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे की खबर पाकर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक लोडर टेंपो को लेकर मौके से फरार हो गया।