रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिजली के तारों से उठी चिंगारी में दो बीघा भूसा का अवशेष जलकर हुआ राख

  • चंडौस। थाना क्षेत्र के गांव नगला पदम में सोमवार को बिजली के तारों से उठीं चिंगारी से खेत में आग लग गई। जिसमें किसान का करीब दो बीघा भूसा का अवशेष जलकर राख हो गया।
    मिली जानकारी के अनुसार नगला पदम निवासी श्यामू पुत्र जगदीश खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को कंपास मशीन से कटवाकर फसल को घर ले गए थे। जबकि खेत में भूसा बनाने को अवशेष रह गए थे। सोमवार को खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से उठी चिंगारी से खेत में आग लग गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन हवाओं के साथ ही आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। जिस पर ग्रामीणों ने सूचना गभाना फायर स्टेशन व इलाका पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक किसान का करीब दो बीघा भूसा का अवशेष जलकर राख हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!