रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

गभाना। ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को क्षेत्रभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करने के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराए।

बता दें कि वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री नारायण ने अपने छठे अवतार में पृथ्वी लोक में ऋषि जगदंमिनी के घर में परशुराम के रूप में अवतार लिया था। इस दौरान उन्होंने अन्याय अत्याचार के खिलाफ अस्त्र-शस्त्र उठाकर 21 बार धरती से आर्यों के शत्रुओं का संहार किया था।शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती पर श्रद्धालुओं ने कस्बा में पंजाब नेशनल बैंक के पास भंडारे का आयोजन कराया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता ठाकुर अजय सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है। आयोजन में सुशील वशिष्ठ, अनुराग कौशिक, राहुल शर्मा, आकाश शर्मा, हिमांशु शर्मा, दीव्याशु वशिष्ठ, शुभम शर्मा, राजू पंडित, मनीष शर्मा, रामअवतार गौंड, अरविंद शर्मा आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!