रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदाताओं को किया जागरूक

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदाताओं को जागरूक करने व लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करके उचित प्रतिनिधि चुनने के लिए संदेशित किया।

राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी) व स्काॅउट दल हाथों में स्लोगन पट्टिकाएं लेकर कस्बा के बस स्टैंड, मुख्य चौराहा, सासनी रोड व तहसील मुख्यालय आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचा। जहां शिक्षा व्यवस्था, विकास, चिकित्सा, सुशासन जैसे स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए आमजन को जागरूक किया। नाटिका के माध्यम से कैडेटों ने आमजन से अपने अधिकार को हथियार के रूप में प्रयोग करने व प्रलोभन में ना आने तथा वोट डालते समय सावधानी बरतने की ओर संकेत किया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में उपस्थित आमजनों ने छात्रों के क्रियान्वयन कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा लोकतंत्र के पर्व में छात्रों की ओर से दिए गए योगदान को महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य बताया। कार्यक्रम में प्राची, सोनी, आराध्या, वीरा, शरद के साथ शिक्षक पूनम राघव, वर्षा जादौन, सुंदर सिंह, नारायण चौधरी, लेखराज सिंह आदि थे।

error: Content is protected !!