रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दुकान से चोरी करने वाले दो चोर भेजे जेल

इगलास। कस्बा में अलीगढ़ मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान से सामान लेने के बहाने चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्गेश कुमार शर्मा की हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार दोपहर में तीन लोग उसकी दुकान पर सामान लेने के बहाने आए थे। जैसे ही नौकर सामान लेने अंदर गया तीनों ने गल्ले से एक हजार रुपये निकाल लिए। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी सचिन कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी मोहल्ला विष्णपुरी (हाथरस) व कमल कुमार उर्फ ईलू पुत्र हरीशकंर निवासी श्री नगर (हाथरस) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!