किसानों के सच्चे मसीहा थे महेंद्र सिंह टिकैत : रोबिन चौधरी
टप्पल। विकास खंड परिसर में सोमवार काे भाकियू के कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 12 वीं पुण्यतिथि के साथ मनाई। इस दौरान आयोजित हवन यज्ञ में बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आहूति दी। वहीं महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रालोद के ब्रज क्षेत्र मंत्री रोबिन चौधरी ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के सच्चे हितैषी थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसानहित की लड़ाई लड़ने में लगा दिया। जब टिकैत युवा वस्था में थे तो उनकी मां मुखत्यारी देवी ने उनको पुलिस में दरोगा बनाने का सपना संजोया था, लेकिन वह जिम्मेदारी में ऐसे उलझे कि पुलिस सेवा में नहीं जा पाए। वक्त बदला तो उन्होंने भाकियू की स्थापना की और वह अध्यक्ष बने। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में किसानों के लिए उनका संघर्ष मिसाल बन गया। उन्होंने मौजूदा लोगों से किसानों के मसीहा के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सुंदर सिंह बालियान, विमल तोमर, अभय अत्रि, इंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विजय सिंह तेवतिया, उधम सिंह, वीरू चौधरी आदि मौजूद रहे।

पुण्यतिथि पर याद किए गए महेंद्र सिंह टिकैत
चंडौस। ब्लॉक परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यताओं ने यूनियन के संस्थापक व किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह की पुण्य तिथि मनाई। तहसील अध्यक्ष वीरकरन सिंह फौजी के नेतृत्व में परिसर में पहले हवन यज्ञ कराया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आहूति प्रदान की, बाद में चौ. महेंद्र सिंह की तस्बीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के दिल में बसते हैं। किसानों के लिए उनका संघर्ष एक मिसाल है। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नरपत सिंह को प्रचार मंत्री बनाया गया।
इस मौके पर मदनपाल मास्टर, जगबीर सिंह विधायक , जगबीर सिंह सूबेदार बबलू अली, बाबा कन्हैया, वासिव अली, जहीर अली, नासिर सिद्दीकी, शाहरुख, सरफराज, दुर्गेश पाल, पवन शर्मा, राजेश शर्मा समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कस्बा स्थित किसान कार्यालय पर किसान नेता मुस्तकीम पठान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रामदयाल योगी, सिकंदर खां, मुकीम खां, प्रदीप शर्मा, आसिफ अली, शाहरुख, कन्हैया, गेंदाराम आदि मौजूद रहे।