रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टेंपों की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर हरिदासपुर पर छह दिन पूर्व टेंपो की टक्कर से घायल हुए साईकिल सवार अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार लोधा के हरिदासपुर निवासी 54 वर्षीय लालाराम एक ताला फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बुधवार शाम को वह फैक्टरी से ड्यूटी करके साईकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव के निकट पहुंचे तभी टेंपो ने उनकी साईकिल में टक्कर मार दी थी। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में उपचार को जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां पर सोमवार सुबह उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!