स्कूल के चेयरमैन को बदमाशो ने दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
खैर। सोमना रोड़ स्थिति गुरूकुल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन मनोज राठी को बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला कोतवाली में दर्ज हुआ है।
मामले में शुक्रवार को चेरयमैन मनोज राठी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गरुवार रात्रि में करीब साढ़े दस बजे वह बाजार से घर जा रहे थे। तभी जीवन लॉज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि बदमशों ने कहा कि पहले तो गोली से बच गया था, लेकिन इस बार नहीं छोड़ेगे। बदमाशों ने कहा कि स्थानीय राजनीति में बहुत बढ़-चढ़कर भाग लेता है। नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति शर्मा पत्नी दीपक शर्मा के साथ प्रचार में गया तो तुझे जान से मार देंगे। बदमाशों की धमकी से उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी 29 अप्रैल 2013 में उनके ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन 
