गभाना में आयोजित हुआ बरौली विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन
- सांसद सतीश गौतम व राजस्व राज्यमंत्री ने किया किया संबोधित
गभाना। कस्बा के श्याम मैरिज होम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से बरौली विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बरौली विधानसभा की मातृ शक्ति ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सतीश गौतम, राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलितव डाॅ. श्याम प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस मौके पर सांसद सतीश गौतम ने कहा कि मोदी सरकार ने संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास कराकर माताओं व बहनों को वह सम्मान दिया है, जिसकी वह हकदार थी। देश में अब तक कई सरकारें आई और चली गई, लेकिन अपने निजी स्वार्थ में किसी ने महिलाओं को उनका हक दिलाने का साहस नहीं दिखाया। डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश की आधी आबादी को सम्मान मिला है। इसके लिए देश की आधी आबादी मोदी सरकार को धन्यवाद देती है।
राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि मोदी सरकार ने उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, इज्जत घर समेत विभिन्न योजनाएं चलाकर आधी आबादी को सम्मान देने का काम किया है। महिला आरक्षण बिल पेश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल पेश की है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता माहेश्वरी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को मुख्य धारा को जोड़ने व सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा दे रही है। डबल इंजन की सरकार नारी सशक्तिकरण को मजबूती दी है। वर्तमान समय में हजारों महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जीविकोपार्जन का कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, शिवनारायण शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखते हुए सरकार की ओर से महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व आयोजकों ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, ब्लाक प्रमुख चंडौस सीमा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पलता सिंह, मंजू शर्मा, दीपमाला जादौंन, कामिनी सुमन, शालू चौधरी, जसविंदर कौर, रमा शर्मा, अनीता सिंह, विजय चौधरी, पूजा यादव, विजय कुमार सिंह, दलवीर सिंह, विपिन कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, दलवीर सिंह, सुबोध चौधरी, नरेंद्र शर्मा, डा. श्याम सुंदर वशिष्ठ, हिमांशु माहेश्वरी, अशोक आजाद, सतपाल सुमन, भुवनेश गोयल, नरेंद्र शर्मा, आदि मौजूद रहे।