मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को वितरित किए स्मार्टफोन, छात्रों के खुशी से खिले चेहरे
गभाना। कटरा स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को “स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के तहत छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया। जिन्हें पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिलउठे।
महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डाॅ. वीरेंद्र कुमार की देखरेख में ग्राम प्रधान मढ़ौला पुष्पा देवी व प्राचार्या डाॅ. अनीता रानी राठौर ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। इस मौके प्राचार्या डा. अनीता रानी राठौर ने छात्रों से कहा कि जो स्मार्टफोन मिले है उसका प्रयोग वह केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए ही करें। कार्यक्रम में बीए व बीएससी के 110 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस मौके पर डाॅ. कालूराज, डाॅ. नेत्रपाल सिंह, डाॅ. दीपशिखा, डाॅ. सरिता रानी, डाॅ. रामवीर सिंह, डाॅ. दीपक अग्रवाल, डाॅ. संदीप गुप्ता, डाॅ. आरआर शर्मा, डाॅ. कामिनी, डाॅ. अमित, डाॅ. दीपक चौधरी, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।