भोगपुर फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर रेलवेकर्मी की हुई मौत
चंडौस। थाना क्षेत्र में भोगपुर रेलवे फाटक के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर रेलवेकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार गोंडा थाना क्षेत्र के नयावास निवासी 43 वर्षीय सत्येंद्र कुमार पुत्र राजवीर सिंह रेलवे में कीमैन के पद पर तैनात थे। शनिवार काे वह दिल्ली- हावड़ा रेलवे लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी बीच भोगपुर रेलवे फाटक के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस व रेलवेकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों काे सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।