रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सब्जी काटने वाले चाकू से युवक ने काट ली गर्दन

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर की घटना

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर में एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है।
गांव मोहनपुर निवासी 18 वर्षीय नरेंद्र उर्फ छोटू पुत्र देशराज का शव गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर में छत पर बने कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गई। उस घर पर सिर्फ मां व बहन थी। दोनों बड़े भाई अलीगढ़ मेडिकल में पिता का उपचार कराने गए थे। सूचना पर वह भी घर पहुँच गए। मृतक के बड़े भाई पवन चौधरी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि उसके भाई ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है।
घटना स्थल पर एसपी ग्रामीण पलाश बंसल, सीओ डा. केजी सिंह, इंपेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। घटना के संबंध में छानबीन करने में लगे हुए हैं। मृतक से दो बड़े भाई हैं जो नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तथा मृतक बीएससी फाइनल का छात्र हैं, बहन शिक्षिका है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का मामला है, साक्ष्य संकलन किया जा रहे हैं। साक्ष्यों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!