रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आसमान में छायी धुंध से लोग हुए परेशान, आंखों में बढ़ी जलन

गभाना। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण का असर अब क्षेत्रभर में देखने को मिल रहा है। पूरे क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में धुंध छायी रही। जिससे लोगों में सर्दी-जुकाम, कफ के साथ जल्दी थकावट, तनाव, चिड़चिड़ापन सांस लेने में परेशानी, आंखों में लाली या पीलापन, जलन आदि की शिकायतें होने लगी है।

शुक्रवार को सुबह से अचानक वातावरण धुंध दिखाई देने लगी। धुंध का असर मौसम पर दिखाई देने लगा, सूर्य की तपिश मंद हो जाने से पिछले दिनों दोपहर में गर्मी महसूस कर रहे लोगों को राहत तो मिल गई, लेकिन लोग आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी की शिकायत करते दिखे। लोगों का कहना है कि दिल्ली में जो प्रदूषण का असर है वह हवा के रूख के चलते अब इधर भी दिखाई देने लगा है, जिससे पूरे आसमान में धुंध छा गई है।

वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन का कहना है कि वायु प्रदूषण के स्तर के कारण लोगों को आंखों में जलन, पानी आना, सिर दर्द और थकान जैसी समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्थमा एवं श्वसन समस्याओं से पीड़ित लोगों ने अपनी दवाएं नियमित रूप से लेने तथा जब तक जरूरी न हो तब तक खुले में न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आंखों में जलन जैसी दिक्कतें होने पर आंखों को समय-समय पर ठंडे पानी धोते रहें।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!