जाम में फंसे दारोगा तो जमकर की गाली-गलौज, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अलीगढ़। एक दारोगा को जाम में खड़ा होना इतना नाकबार गुजरा कि वह जमकर लोगों को गाली-गलौज करने लगे। लोगों ने दारोगा के गाली-गलौज करने करने का विरोध किया तो वह और भड़ग गए और अपशब्द बोलते हुए वहां से निकल गए। सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीबी कैमरों में कैद हो गई और वीडियाे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
कई दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो कई दिन पुराना बताया जा है। वीडियो में नजर आ रहे दरोगा कोतवाली नगर की भुजपुरा चौकी के प्रभारी मनोज कुमार शर्मा बताए जा रहे हैं। वह 28 अक्टूबर को अपनी बाइक से एक गली से गुजर रहे थे। गली में कई लड़के खड़े हुए थे। गली में लड़कों की गाड़ियों और उनके कारण जाम लगा हुआ था, जिसके कारण चौकी इंचार्ज को रुकना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने जमकर अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। 1 मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो में वह लगातार अपशब्द बोलते नजर आ रहे हैं और लोगों को धमकाते हुए गली से गुजर गए।