रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर चल रहा था क्लीनिक, एसडीएम ने कराया सील

- एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई, भारी मात्रा में मिली एक्सपायरी दवाएं

इगलास। एसडीएम ने सोमवार को गोरई में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक क्लीनिक का सील करा दिया। क्लीनिक मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर संचालित हो रहा था। यहां से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं भी मिली है। एसडीएम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने क निेर्देश दिए हैं। वहीं प्रशासन की कार्रवाई से झोलाझाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया और सभी अपनी दुकानें बंद करके भाग गए।

शिकायत पर की गई छापेमार कार्रवाई

गांव पचहरा निवासी अमित शर्मा ने एसडीएम महिमा राजपूत से शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि गोरई में प्रशांत क्लीनिक फर्जी तरीके से संचालित किया जा रहा है,पीड़ित ने बताया कि उसने अपने भाई का इलाज क्लीनिक में कराया था। तीन-चार दिन दवाइयां खाने के बाद भी भाई की हालत में सुधार न हुआ। इसके बाद वह अपने भाई को इलाज के लिए मथुरा लेकर गया था। जहां भाई की मौत हो गई। पीड़ित ने इलाज में लापरवाही और फर्जी तरह से क्लीनिक चलाने की शिकायत की थी। जिसके बाद एसडीएम ने सोमवार को थाना पुलिस के साथ क्लीनिक में छापामारा और उसे सील कर दिया।एक्सपाइयर दवाएं और पैथोलॉजी रिपोर्ट मिली

क्लीनिक में जांच के दौरान टीम को भारी मात्रा में अवैध दवाएं, एक्सपायर हो चुकी दवाएं और पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट भी मिली। यह सभी चीजें बिना अनुमति और पंजीकरण के मौके पर मौजूद थी। जिसके बाद एसडीएम ने तत्काल आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

एसडीएम महिमा राजपूत ने बताया कि उन्हें इलाके में अवैध रूप से क्लीनिक चलने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम के साथ छापेमारी की गई। क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन के कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं और फर्जी और एक्सपायर हो चुकी दवाइयां भी मिली हैं। क्लीनिक को सील कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!