रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, मुठभेड़ में दो आराेपी किए गिरफ्तार

- आरोपियों के कब्जे से 14 तैयार तमंचा व हथियार बनाने का सामान किया बरामद

अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र में रामघाट रोड पर नवनिर्मित कॉलोनी के एक खंडहर भवन में पुलिस व एसओजी की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 14 तैयार तमंचा के अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ है। पुलिस गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

खंडहर भवन में चल रही थी फैक्टरी

सीओ तृतीय/एएसपी अमृत जैन ने बताया कि रामघाट रोड पर एक स्कूल के सामने नवनिर्मित कॉलोनी में खंडहर भवन में अवैध हथियार बनाने की सूचना मिली थी। सूचना पर सोमवार देर रात में करीब 11:30 बजे थाना क्वार्सी पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से खंडहर नुमा भवन को चारों ओर से घेर लिया। वहां मौजूद आरोपियों से सरेंडर करने लिए गया तो आरोपियों ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जबावी फायरिंग की गई। हालांकि दोनों ही ओर से हुई फायरिंग में कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से विजय शर्मा पुत्र विशंभर दयाल शर्मा निवासी तालानगरी हरदुआगंज व उमर पुत्र आफाक निवासी जलालपुर थाना सिविल लाइन को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अवैध हथियार तैयार कर अलीगढ़ के अलावा आस-पास के जनपदों में सप्लाई की जाती थी। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के साथ गैंग में और कौन-कौन जुड़ा हुआ है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।अलीगढ़ और आसपास होती थी सप्लाई

आरोपियों ने बताया कि वह हथियार बनाने के बाद इसे अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। इसके लिए उनके साथ और भी लोग हैं, जो इस काम में उनका साथ देते थे। अलीगढ़ के साथ इसकी सप्लाई बुलंदशहर, मथुरा समेत कई जिलों में की जाती थी।

एएसपी अमृत जैन ने बताया कि आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेजा जा रहा है। वहीं आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जा रही है, जिससे गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।

भारी मात्रा में बने तथा अधबने तमंचा बरामद

सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी लंबे समय से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 14 तैयार तमंचा और भारी मात्रा में तमंचा तैयार करने के उपकरण पाइप, पेंचकस, मशीन, कैंची आदि बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर जनपद के विभिन्न थानों में लूट, जानलेवा हमला, एनपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। जबकि उमर के खिलाफ दहेज एक्ट व मारपीट के सिविल लाइन व क्वार्सी थाना में मुकदमे दर्ज हैं।

खुलासा करने वाली टीम में ये रहे शामिल

इंस्पेक्टर क्वार्सी विजयकांत शर्मा, एसएसआई नौशाल अली, एसआई योगेंद्र कुमार, एसआई विजय कुमार, कांस्टेवल रवि कुमार, पंकज कुमार, रिंकू व सर्विलांस व स्कॉट टीम मौजूद रही।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!