पुलिस ने लापता छात्रा को किया बरामद, आरोपी को भेज जेल
पिसावा। थाना पुलिस ने एक गांव से कॉलेज जाने के दौरान लापता हुई छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा को भगाकर ले जाने वाले आरोपी भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
सात मई को लापता हुई थी छात्रा
थाना प्रभारी पिसावा रोहित राठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से बीती सात मई को कॉलेज पढ़ने गई छात्रा रास्ते से ही गायब हो गई थी। मामले में छात्रा की पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार रात्रि में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहपुर तिराहा के पास से आरोपी युवक को छात्रा के साथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को छात्रा का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं गांव में तनाव का माहौल देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
चाचा ने थाना में डीजल डालकर किया था आत्मदाह का प्रयास
रविवार को छात्रा को भी सुराग न मिलने पर परिजन एकत्रित होकर थाने पहुंच गए थे। परिजनों का आरोप था कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने बेटी को कहीं तलाश नहीं किया। जबकि उन्होंने दो लोगों को नामजद करते हुए दूसरी तहरीर भी दी गई थी। आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों से सांठ-गांठ करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने कई घंटे तक थाना में बिठाने के बाद फटकार कर भगा दिया। जिससे नाराज छात्रा के चाचा ने कैन में भरे डीजल को अपने ऊपर उड़ेल लिया आैर खुद को आग लगाने का प्रयास किया था। जिस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए थे। पुलिस कर्मियों ने युवक को जैसे-तैसे समझाते-बुझाते हुए छात्रा को जल्द ही तलाश करने का आश्वासन देकर शांत कराकर घर भेज दिया था।