रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मृतक युवक को जिंदा वापस लाने के नाम पर महिला से ठगे 20 हजार रुपये

गभाना। कस्बा में मृतक युवक को जिंदा वापस लाने व घर से जादू टोना हटाने की कहकर एक ठग महिला से 20 हजार रुपये ठग कर रफूचक्कर हो गया। मामले में महिला के देवर ने ठग के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कस्बा गभाना के आंबेडकर चौक के पास रहने वाले श्यामवीर सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उसके भाई रिंकू कि विगत 23 अप्रैल को खेतों में गेंहूं का लांक निकालने के दौरान थ्रेसर की चपेट में आकर मौत हो गई थी। बीती 12 मई को उसके घर पर भाभी मंजू व मां मौजूद थी। तभी एक युवक ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर युवक ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी बांके बिहारी मंदिर के पास वृंदावन (मथुरा) बताया। उसने कहा कि आपके घर पर काला साया है जाे कि बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। युवक घर में घुस आया और दरवाजे को अंदर से बंद करा दिया। वह कुछ देर तंत्र-मंत्र करने के बाद बोला कि वह घर के काला साया को दूर करने के साथ ही मृतक भाई रिंकू को भी वापस ला सकता है। उसने मां व भाभी को अपनी बातों में फंसाते हुए बीस हजार रुपये की मांग की। जिस पर उन्होंने विश्वास में आकर बीस हजार रुपये दे दिए। जिन्हें लेकर ठग माैका देखकर फरार हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ठग को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले में आरोपी ठग की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!