रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ में भीषण हादसा, खड़े कैंटर में जा घुसी पुलिस वैन, 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

लोधा थाना क्षेत्र के चिकावटी मोड़ के पास हुई घटना

अलीगढ़। लोधा थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर चिकावटी मोड़ के पास गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। गैंगस्टर के आरोपी को लेकर मुजफ्फरनगर लेकर जा रही फिरोजाबाद पुलिस की वैन सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि जोरदार आवाज से आसपास का क्षेत्र दहल गया। हादसे में चार पुलिसकर्मी व गैंगस्टर की मौत हो गई।कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी पुलिस

फिरोजाबाद पुलिस गुरुवार सुबह पुलिस वैन से गैंगस्टर के आरोपी गुल सनवर पुत्र इशरत को लेकर मुजफ्फरनगर पेशी के लिए जा रही थी। अलीगढ़ से बुलंदशहर होते हुए पुलिस टीम को मुजफ्फरनगर जाना था। पुलिस वैन में आरोपी गुल के साथ पांच पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

लोधा थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे (एनएच-34) पर चिकावटी मोड़ के पास अचानक पुलिस वैन अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार से सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। भीषण हादसे में वैन में बैठे सभी लोग घायल हो गए। इस हादसे एसआई राम संजीवन, हेड कांस्टेबल (चालक) चंद्रपाल, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह और गैंगस्टर आरोपी गुल सरवर की मौत हो गर्इ। जबकि हेड कांस्टेबल शेरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

गाड़ी काटकर बाहर निकाले गए शव

फिरोजाबाद पुलिस सरकारी गाडी नम्बर यूपी 83 जी 0687 से आरोपी को लेकर जा रही थी। यह गाड़ी राजस्थान नंबर के एक कैंटर में पीछे से टकरा गई। पुलिस वैन की रफ्तार इतनी थी कि गाड़ी कैंटर के अंदर घुस गई, जिसके कारण 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की जानकारी पर एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई तथा हादसे में मृत पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढ़स बंधाया।हादसे में इनकी हुई मौत

हाईवे पर हुए हादसे में उपनिरीक्षक राज संजीवन निवासी चटेरा थाना करौंदा जनपद जालौंन, हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह निवासी बर्रा थाना सासनी हाथरस, हैड कांस्टेबल चालक चंद्रपाल सिंह निवासी मानागढ़ी थाना नौहझील मथुरा, हैड कांस्टेबल रघुवीर निवासी कूपा थाना सादाबाद जनपद हाथरस व कैदी गुलशनवर निवासी फिरोजाबाद की मौत हो गई। जबकि हैड कांस्टेबल शेरपाल सिंह निवासी बरसौली थाना कोतबाली हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में जारी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!