रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना थाना में एसपी सिटी ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गभाना। थाना परिसर में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बुधवार को गभाना सीओ सर्किल से जुड़े गभाना, लोधा व चंडौस थाना के ग्राम प्रधानों व सभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जनपद में मामूली बातों को लेकर हुई जातीय हिंसा को दोहराते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अपने राजनैतिक पदों से हटकर होने वाली जातीय हिंसाओं को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। यदि गांव में कोई भी व्यक्ति अवैध असलाह लेकर घूमता है या फिर गांव के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करता है तो तुरंत पुलिस को उसकी सूचना दें। उन्होंने साफतौर पर कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जातिहिंसा के नाम पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी गभाना विनय कुमार, इंस्पेक्टर चंडौस हरिभान सिंह राठौर, थाना प्रभारी लोधा अंकित सिंह, सतपाल सुमन, जितेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, केपी सिंह, हरिओम आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!