रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

छात्र परिषद के शशांक व कदम के नितिन बने अध्यक्ष

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में छात्र परिषद व कदम समूह की कमेटी का गठन हुआ। जिसमें छात्र परिषद का अध्यक्ष शशांक सिंह, उपाध्यक्ष आरती, सचिव राजुल, कोषाध्यक्ष अनन्या, शैक्षिक सचिव अजिता व आशुतोष, खेल सचिव शिवम व चेतना, सांस्कृतिक सचिव विपिन व नंदिनी, छात्रावास सचिव सुहास व नंदिनी, सदस्य शिवम, चंचल, रिजवान, अनन्या को चुना गया। वहीं कदम समूह का अध्यक्ष नितिन तिवारी, उपाध्यक्ष भव्या, सदस्य रिजवान, अनुराग, कैफ, देवेंद्र, पारुल को चुना गया।

नवगठित छात्र परिषद व कदम समूह के सदस्यों की कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. पीके दशोरा के साथ बैठक हुई। कुलपति ने सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त करने के साथ ही बधाई दी। कुलपति ने कहा कि सभी पदाधिकारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को अपनी पहली प्राथमिकता में रखें। छात्र जीवन में धैर्य व संयम बहुत आवश्यक है। इससे हमारी शक्ति सकारात्मक कार्यों में व्यय होती है। परिषद के पदाधिकारियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए नियमित कक्षाओं का संचालन कराने, अनुशासन स्थापित कराने के साथ ही विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों का आयोजन कराने का आश्वासन दिया। वहीं कार्ययोजना तैयार करके आस-पास के क्षेत्र में सामाजिक गतिविधि चलाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर डायरेक्टर छात्र गतिविधि प्रो. सिद्धार्थ जैन, कोर्डिनेटर डा. सोनी सिंह, लव मित्तल, योगेश कौशिक आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!