रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाजपा प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल के समर्थन में हुईं जनसभाएं

इगलास। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल के समर्थन में जगह-जगह स्वागत समारोह व नुक्कड़ जनसभाएं हुईं। राधिका बिहार कॉलोनी, चम्पा कॉलोनी, सासनी रोड, श्रीजी धाम, अंबेडकर पार्क, ताऊ नगला, सराय कंपाउंड में जनसभा हुईं। नुक्कड़ जनसभाओं को इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमारी, पबन भीलवाड़ा आदि नेताओं ने संबोधित किया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी के बेटे समाज सेवी सुमित अग्रवाल ने कहा हमें सर्व समाज का वोट मिल रहा है। जहां से भी सुनो एक ही आवाज आ रही है बदलाव। भाजपा की सभी जगह सरकार है जब इगलास में भाजपा की सरकार बन जाएगी तो सोचो कितना विकास होगा। सुमित ने कहा में नेता बनने नहीं आया में तो सेवा भाव से निकला हूँ। इगलास के लोगों की सेवा करूंगा। जनता के समर्थन से अब पूरा भरोसा हो गया है कि इस बार हमारी भारी बहुमत से विजय हो रही है। उन्होंने कहा भाइयो हमें घर घर से वोट निकालना है। सीपी चौधरी ने बताया मैंने एक प्रण लिया है भाजपा प्रत्याशी को जिताने का और आज जनता के आशीर्वाद से पूरा होने जा रहा है। उन्होंने 11 मई को कमल के फूल पर मुहर लगाकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर डॉ. सत्यपाल सिंह, चौ. रतन सिंह, वल्लभ चौधरी, डॉ. रोहित चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, रमेश गुप्ता, भाकियू के हरपाल सिंह, जयपाल सिंह, सतीश चौधरी, मनोज शर्मा, पंकज चौधरी, भगवती गोयल सहित सैंकड़ों लोग थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!