रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टोल कर्मी के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से की जमकर मारपीट, घटना सीसीटीबी कैमरों में हुई कैद

गभाना। नेशनल हाईवे-34 गभाना टोल प्लाजा पर दबंगो ने मेडिकल इमरजेंसी टेक्नीशियन के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर डाली। घटना की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामले में शुभम सिंह निवासी ग्राम मैना मोजपुर थाना खुर्जा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह टोल प्लाजा पर एमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। रविवार दोपहर को बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव ढकपुरा निवासी ग्राम प्रधान कुलदीप कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ टोल प्लाजा पर आ गया और गाली- गलौज करने लगा। जिस पर उसने महिला कर्मचारियों के होने के चलते गाली देने से मना कर दिया। जिस पर उक्त लोग वहां से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद ही स्कॉर्पियो कार तथा दो बाइकों से 8-10 लोग हाथों में लाठी-डंडे व तमंचा लेकर टोल पर आ गए, और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर डाली, इतना ही नहीं उक्त आरोपियों ने उसके मुंह पर तमंचे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इंस्पेक्टर गभाना रामकुंवर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!