रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रजबहा का पानी हुआ ओवरफ्लो, गंदे पानी से गुजरने को विवश छात्र-छात्राएं

गभाना। कस्बा में ग्रामीण बैंक मार्ग से गुजर रहे रजबहा की पटरी कटने से बस्ती जलग्न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामाना करना पड़ा रहा है। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं को भी मजबूरन गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है।

बता दें कि कस्बा में प्राचीन दुर्गा मंदिर व ग्रामीण बैंक मार्ग से सेंडा रजबहा गुजर रहा है, जो कि वर्षाें से बंद पड़ा हुआ था। रजबहा की काफी समय से साफ-सफाई भी नहीं हुई है। पिछले दिनों सिंचाई विभाग की ओर से रजबहा में पानी छोड़ दिया गया है। लेकिन पानी की आगे निकासी न होने के चलते ओवर फ्लो होकर पानी सीएचसी के सामने बनी बस्ती में रूख कर गया। जिससे पूरी नई बस्ती जलमग्न हो गई है।

ग्रामीणों को जहां अपने घरों में आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदा पानी एकत्रित होने से उन्हें मच्छरों व संक्रामक बीमारियां होने का भी डर सता रहा है। वहीं इसी मार्ग पर दो स्कूल भी हैं। रास्ते में जलभराव होने के चलते छात्र-छात्राओं को को मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!