रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रामभक्तों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ घर-घर बांटे पूजित अक्षत

गभाना। क्षेत्र के गांव सुमेरपुर में रामभक्तों ने ढ़ोल-नगाड़ों व जय श्रीराम के जयघोष के साथ रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पूजित अक्षत घर-घर जाकर बांटे।

इस दौरान युवा हाथों में भगवा झंडा लेकर भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। कड़ाके की ठंड होने के बाद भी युवाओंं की भगवान राम के प्रति दीवानगी देखते ही बन रही थी। रामभक्तों ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत का वितरण किया।

उन्होंने लोगों से 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मलित होने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से घरों पर दीपोत्सव मनाने के साथ सुंदरकांड पाठ, रामायण, हवन पूजन करने को जागरूक करते हुए दीपावली मनाने की अपील की।

इस मौके पर प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह भाटी, कुलदीप अार्य, हेमराज सिंह, चंद्रशेखर आर्य, अशोक कुमार, ध्यानपाल सिंह, अजयपाल सिंह, जिला प्रचारक अतरौली विश्व प्रताप सिंह, जिला कार्यवाहक डा. रामकरण, गजेंद्र राघव, राजेश, गौरव, उल्फत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!