रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ रावण दहन, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा फोर्स

- राम बरात में हुए बवाल को लेकर छावनी बना कस्बा

चंडौस। कस्बा में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे, वहीं जिलास्तरीय अधिकारी पल-पल की अपडेट लेते रहे।

बता दें कि पिछले कस्बा में पिछले दिनों राम बरात की शोभायात्रा को दूसरे समुदाय के लोगों ने रोककर जमकर पथराव व मारपीट कर डाली थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। बाद में हिंदूत्ववादी लोगों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं सुरक्षा मुहैया न कराने पर रामलीला का मंचन न करने का फैसला लिया था। बाद में डीएम इंद्रविक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि के आश्वासन पर कमेटी ने रामलीला का मंचन शुरू कर दिया था।राम बरात में हुए बवाल को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सर्तक रहा। मंगलवार को विजय दशमी के पर्व पर निकलने वाली काली की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने एहतियातन विवादित रास्तों पर बैरिकेटिंग करा दिया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल के अलावा आरएएफ, पीएसी बल तैनात रहा।

काली की शोभायात्रा मित्तल मोहल्ला से प्रारंभ हुई। जिसका शुभारंभ का शुभारंभ मां गायत्री इंस्टीट्यूट के एमडी गणेश दत्त शर्मा ने किया। शोभायात्रा उपाध्याय मोहल्ला, रामलीला मैदान, मुख्य बाजार होते हुए गुजरी। ग्रामीणों ने कई स्थानों पर प्याऊ लगाने के साथ ही पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा रावण दहन स्थल पर पहुंची।

जहां पर राम-रावण के बीच जमकर युद्ध हुआ। बाद में भगवान श्रीराम के धनुष से निकला अग्नि बाण जैसे ही असत्य व अधर्म के प्रतीक रावण की नाभि पर लगा वैसे ही पुतला धूं-धूंकर जल उठा। इस दौरान समूचा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। वहीं मैदान परिसर में लगे मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।इस दौरान सुरक्षा का जिम्मा एसडीएम गभाना केबी सिंह, सीओ राकेश सिसौदिया, नायब तहसीलदार अजेंद्र तौमर, इंस्पेक्टर सीता राम सरोज आदि संभाले रहे। शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा संपन्न होने पर अधिकारीयों व आयोजकों ने राहत की साँस ली। इस मौके पर एसएसआई शिवनंदन आनंद, विनोद कुमार गुप्ता, सुमित महेश्वरी, सुनील शर्मा,कृष्ण कुमार शर्मा, योगेश शर्मा, केके तिवारी,डॉ धर्मवीर सिंह,अकील खान,मुन्ना पंडित, डॉक्टर डी एस भारती,संदीप शर्मा,राजीव शर्मा, जय शर्मा,खालिद हासमी,रामकुमार आर्य, वैभव माहेश्वरी,सद्दाम खान आदि मौजूद रहे ।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!